9 दिसंबर 2020 - 17:41
अमरीका क्षेत्र में कैंसर के फोड़े की तरह है, इसे उखाड़ फेकेंगे, आईआरजीसी

आईआरजीसी के एरोस्पेस छावनी के कमांडर ने क्षेत्र से कैंसर के फोड़े अमरीका को उखाड़ने पर ताकीद की है।

जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने, किरमान में तस्नीम न्यूज़ से इंटरव्यू में यह बात कही। वह शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की क़ब्र का दर्शन करने किरमान गए थे।

जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि अमरीकियों को क्षेत्र से निकालना होगा। उन्होंने कहा कि अमरीकी जबतक क्षेत्र में हैं, उस वक़्त तक क्षेत्र को अपमान, अशांति और दुर्भाग्य का सामना रहेगा।

उन्होंने अमरीका को कैंसर के फोड़े से उपमा देते हुए, उसे क्षेत्र से उखाड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाशैतान अमरीका के ख़िलाफ़ ईरान का संघर्ष जारी है।